देश
अटल जी के अंतिम दर्शन से लोगों को रोका गया, अब अंतिम यात्रा की हो रही तैयारी
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार आज यानी शुक्रवार को नई दिल्ली के स्मृति स्थल में किया जाएगा. उनका पार्थिव शरीर उनके सरकारी आवास 6ए, कृष्ण्ाा मेनन मार्ग सेे बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुका है. उनके पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय के केंद्रीय कक्ष में रखा गया है. उन्हें उनके आवास पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. बीजेपी मुख्यालय में उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैंं और अटल जी के लिए नारे लगा रहे हैं.
पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने अटल जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. लालकृष्ण आडवाणी ने भी अटल जी को श्रद्धांजलि दी. बीजेपी मुख्यालय में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सहित अन्य पार्टियों के कई नेता भी मौजूद हैं. अटल जी के अंतिम संस्कार में नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार, बांग्लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन महमूद अली, भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक और पाकिस्तानी प्रतिनिधि भी शामिल होंगे.
शुुुुक्रवार सुबह से ही अटल जी के सरकारी आवास पर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. आवास के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी थींं.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.