Menu

मनोरंजन
आशी तिवारी का गाना ‘छनक गइले राजाजी’ हुआ सुपरहिट, अब बनेंगे ‘नवाब’

nobanner

आधा दर्जन से ज्यादा गाना गा चुके सिंगर और एक्टर आशी तिवारी का नया गाना ‘छनक गइले राजाजी’ लोगों को खासा पसंद आ रहा है. दरअसल ये गाना नई कंपनी ‘सॉन्ग सिटी भोजपुरी’ ने रिलीज़ किया है. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में क्रांति लाने वाली इस म्यूजिक कंपनी का यह गाना देखते ही देखते ये यूट्यूब पर वायरल हो गया है. दर्जनों लोगों ने इसको कॉपी भी कर लिया है. यूं तो सिंगर आशी ने कई गानों को अपनी आवाज या फिर म्यूजिक दिया, लेकिन ये पहली बार था जब उन्होंने इसे गाने के साथ खुद अपने लिए गीत भी लिखे.

]देखा जाए तो ये भोजपुरी संगीत की दुनिया में यह पहली बार है जब 500 से भी काम यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर होने के बाद भी सॉन्ग को लाखों व्यूज मिले हैं. अब जल्द ही इस गाने की शूटिंग मुंबई में होगी, जिसमें भोजपुरी फिल्म से जुड़ी कई नामी एक्ट्रेस सिंगर आशी के साथ दिखाई देंगी.