Menu

अपराध समाचार
एक करोड़ की चीटिंग के मामले में जीजा साला गिरफ्तार

nobanner

दिल्ली पुलिस ने जीजा-साले की एक ऐसी जोड़ी को पकड़ा है जिन्होंने कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और मिनरल वॉटर के डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ धोखाधड़ी करते हुए उनके माल को कम दाम में बेचकर एक करोड़ रुपये कमाए और अपने गांव चले गए. धोखाधड़ी के शिकार 10 डिस्ट्रीब्यूटरों ने पुलिस में इसकी शिकायत की, जिसके बाद दक्षिण-पूर्व जिले के गोविंदपुरी थाने की पुलिस टीम ने एक करोड़ की चीटिंग के मामले में एक जीजा और साला को गिरफ्तार कर लिया.

दक्षिण पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय विशवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने 16 लाख से ज्यादा का कैस और चीटिंग के पैसे से खरीदी गई i-20 गाड़ी भी बरामद की है. दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए जीजा-साले में सुशील और राजेश शामिल हैं. राजेश मूलतः उन्नाव जिले का रहने वाला है जबकि उसका जीजा सुशील दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में रह रहा था. इनके खिलाफ 10 अलग-अलग होलसेल और बड़े डिस्ट्रीब्यूटरों ने लगभग एक करोड़ रुपये की चीटिंग की शिकायत गोविंदपुरी पुलिस को दी थी. इन होलसेलरों में कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट, मिनरल वाटर आदि से जुड़े डिस्ट्रीब्यूशन का बिजनेस करने वाले शामिल हैं.

शिकायत के बाद जांच शुरू

शिकायत पर एसएचओ गोविंदपुरी कुलदीप सिंह की टीम ने मामला दर्ज कर के आगे की छानबीन शुरू की और टेक्निकल सर्विलांस और मामले की छानबीन करके पहले राजेश के बारे में पता लगाया. इसके बाद राजेश को उन्नाव स्थित उसके गांव से गिरफ्तार किया. पुलिस टीम को उसके पास से 5 लाख 30 हजार रुपये बरामद हुए. साथ ही वो कार भी बरामद की गई जो इन्होंने चीटिंग के पैसे से खरीदी थी.

राजेश को कोर्ट से रिमांड पर लेने के बाद फिर उसके जीजा के घर पर भी रेड किया गया और पुलिस ने वहां से 9 लाख से ज्यादा रुपये बरामद किया. पूछताछ में पुलिस टीम को पता चला कि राजेश पहले सेल्समैन का काम करता था. 2 साल तक उसने सेल्समैन की नौकरी की. उसी दौरान उसके दिमाग में आइडिया आया कि जिस लाइन में वह सेल्समैन का काम करता है उसमें क्रेडिट पर सामान मिल जाता है. बाद में बेचकर फिर कंपनियों को पैसे वापस किए जाते हैं.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.