राजनीति
फिर बोले हरिप्रसाद- AIIMS से जानकारी मिली, अमित शाह को किसी तरह का फ्लू नहीं
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह को स्लाइन फ्लू हो गया है और AIIMS में इलाज करा रहे हैं, लेकिन इसके इतर उनकी बीमारी को लेकर विपक्षी दलों की ओर से लगातार बयान दिए जा रहे हैं. कांग्रेस नेता और कर्नाटक से राज्यसभा सांसद बीके हरिप्रसाद अमित शाह की बीमारी पर एक के बाद एक बयान दे रहे हैं. हरिप्रसाद ने एक दिन पहले उनकी बीमारी को सूअर का बूखार (पीग फीवर) बताया था और अब शुक्रवार को उन्होंने कहा कि उनको कोई फ्लू नहीं हुआ है.
कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद बीके हरिप्रसाद ने एक दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बीमारी को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा था कि हमारे कुछ विधायक वापस लौट आए हैं. जिससे अमित शाह डर गए और उनको बुखार हो गया. उन्हें कोई आम बुखार नहीं हुआ. उनको स्वाइन फ्लू (सूअर का बुखार) हुआ है. अगर शाह कर्नाटक की सरकार गिराने की कोशिश करेंगे तो वह यह जान जाएं कि उनको स्वाइन फ्लू ही नहीं बल्कि उल्टी और लूज मोशन भी हो जाएगा.