अपराध समाचार
अमेरिका के टेक्सास में अंधाधुंध फायरिंग, 5 लोगों की मौत, 21 घायल
- 268 Views
- September 01, 2019
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- Comments Off on अमेरिका के टेक्सास में अंधाधुंध फायरिंग, 5 लोगों की मौत, 21 घायल
- Edit
nobanner
मेरिका के टेक्सास में दो बंदूकधारियों की अंधाधुंध फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 21 लोगों के जख्मी होने की खबर है. स्थानीय पुलिस के मुताबिक शनिवार को दो बंदूकधारियों ने पहले एक ट्रक को हाइजैक किया और फिर फायरिंग शुरू कर दी.
स्थानीय पुलिस के मुताबिक फायरिंग की यह घटना मिडलैंड के पास ओडेसा इलाके में हुई. वहीं वारदात को अंजाम देने वाले एक बंदूकधारी को सिनर्जी मूवी थिएटर के पास मार दिया गया है, उसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है.
बता दें कि अगस्त महीने में भी अमेरिका के टेक्सास और ओहियो में दो अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में 29 लोगों की मौत हुई थी और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. गोलीबारी की दोनों घटनाएं 24 घंटे से कम समय में हुई थीं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास और ओहियो में हुई गोलीबारी की जांच के आदेश दिए थे
Share this: