देश
NCP+CONG महाराष्ट्र में सत्ता में आई तो शिक्षित बेरोजगारों को हर महीने देगी 5000 रुपए
शरद पवार (Sharad Pawar) की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी (NCP) + कांग्रेेेस (Congress) ने संयुक्त रूप से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 (Maharashtra Assembly Elections 2019) के लिए सोमवार को घोषणा पत्र (Manifesto) जारी किया है. एनसीपी (NCP) ने अपने घोषणा पत्र (Manifesto) में किसान, बेरोजगारी और भूमिपुत्र का कार्ड खेला है. किसानों को संपूर्ण कर्जमाफी (100 फीसदी) का बड़ा ऐलान किया है. साथ ही केजी से लेकर ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा देने का ऐलान किया है. भूमिपुत्र का कार्ड खेलते हुए नए उद्योगों में 80 फीसदी नौकरियां भूमिपूतों को मिले. इसके लिए विशेष कानून बनाने की बात कही है. साथ ही मराठी भाषा को ज्ञान भाषा बनाने, मराठी भाषा यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा की है.
एनसीपी (NCP) ने अपने घोषणापत्र में आगे युवा और सुशिक्षित बेरोजगारों को 5 हजार मासिक भत्ता देने की बात कही है. सत्ता में आने पर कामगारों को 21 हजार न्यूनतम वेतन देने का वादा किया है. महाराष्ट्र के
10वीं पास 10 लाख छात्राओं को पहले साल में मुफ्त लैपटॉप देने का वादा किया है. इसके अलावा एनसीपी (NCP) ने महाराष्ट्र की जनता से वादा की है कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनी तो मोदी सरकार के नए मोटर व्हीकल एक्ट में तय जुर्माने की रकम को वह कम कर देगी.
यहां आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 (Maharashtra Assembly Elections 2019) में कांग्रेस+एनसीपी (NCP) गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही हैं. दोनों पार्टियों ने 125-125 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं. महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. 24 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी और इसी दिन शाम तक नतीजे घोषित किए जाएंगे.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.