Menu

देश
ट्रेन को जाना था यूपी, पहुंच गई ओडिशा, कांग्रेस नेता RPN ने मोदी सरकार पर कसा तंज

nobanner

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने रेलवे की एक बड़ी गलती को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘मुम्बई से गोरखपुर जाने के लिए निकली श्रमिक स्पेशल ट्रेन राउरकेला ,ओडिशा पहुंच गई है क्योंकि ड्राइवर रास्ता भूल गया. मौजूदा सरकार की रणनीति और इस घटना के बीच अगर कोई समानता दिखती है तो इसे पूरी तरह एक संयोग माना जाए. आशा करता हूं कि थके हुए यात्री जल्द और सुरक्षित घर पहुंचें.’

शेयर किए गए वीडियो में एक यात्री बता रहा है, ‘मुंबई से हमलोग गाड़ी पकड़े थे यूपी के गोरखपुर जाने के लिए और हमें ओडिशा में लाकर खड़ा कर दिया गया है. अभी हमलोग कैसे जाएंगे? क्या करेंगे हमलोग, बहुत परेशानी में हैं हमलोग. रास्ता ही भूल गए ड्राइवर.’

हालांकि भारतीय रेलवे ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि हमने कुछ ट्रेन को बदले हुए रूट पर चलाने का फैसला किया है. शुक्रवार को कुछ ट्रेन इसी आधार पर राउरकेला होते हुए बिहार के लिए भेजी गई थी. जिससे कि रेल रूट को खाली कराया जा सके.

रेलवे की तरफ से आगे कहा गया है कि हमने कुछ श्रमिक ट्रेन को बदले हुए रूट पर चलाने का फैसला लिया, क्योंकि यह हमारी ऑपरेशनल विवशता थी. रेलवे बहुत मुश्किल हालात में काम कर रहा है. रेल का संचालन और एक या दो राज्यों के लिए एक दिशा में सैकड़ों ट्रेन चलाने का काम काफी मुश्किल होता है. अब सारे ट्रैक क्लियर हैं और सभी ट्रेन ठीक से चल रही हैं. कृपया कर हमारी परेशानी भी समझें.

हालांकि ट्विटर पर इस घटना को लेकर अब खूब मजाक बनाया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा है, जाना था जापान, पहुंच गए चीन समझ गए ना, कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मुम्बई से गोरखपुर जाने के लिए निकली श्रमिक स्पेशल ट्रेन राउरकेला ,ओडिशा पहुंच गई है क्योंकि ड्राइवर रास्ता भूल गया था.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.