देश
रमजान के महीने में Salman Khan ने की नेक पहल, लोग दे रहे दिल से दुआएं
- 457 Views
- May 21, 2020
- By admin
- in Uncategorized, देश, समाचार
- Comments Off on रमजान के महीने में Salman Khan ने की नेक पहल, लोग दे रहे दिल से दुआएं
- Edit
कोविड-19 के खिलाफ पूरे देश की लड़ाई के दौरान सलमान खान (Salman Khan) ने हमेशा मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. महामारी के बीच, सलमान ने लोगों को घर पर रहने, सामाजिक दूरी का पालन करने और मदद करने की सलाह देने के साथ ही जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न प्लेटफार्म का उपयोग किया.
सलमान खान (Salman Khan) हर गुजरते दिन के साथ हर तरह से मदद की पेशकश कर रहे हैं. ऑल इंडिया स्पेशल आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (एआईएसएए) से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने से लेकर 32,000 दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने तक, सलमान लगातार परिस्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए हैं.
हाल ही में सुपरस्टार ने अपने फार्महाउस के आसपास के गांवों के लिए भोजन और अन्य संसाधनों की व्यवस्था करते हुए, करीब 2500 परिवारों की मदद की.
सलमान हमेशा अपने देश के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं. सलमान के करीबी लोग उनके परोपकारी पक्ष से अच्छी तरह से वाकिफ हैं. वहीं रमजान के पाक महीने के दौरान, सलमान ज्यादा से ज्यादा धर्मार्थ का प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि यह महीना दान पुण्य करने का ही होता है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.