Menu

अपराध समाचार
दिल्ली एक बार फिर हुई शर्मसार, 12 साल की मासूम से रेप के बाद जान से मारने की कोशिश

nobanner

राजधानी दिल्ली में 12 साल की एक मासूम के साथ दरिंदगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. हैवानों ने उस मासूम के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. पहले उस मासूम के साथ रेप किया गया और उसके बाद उसकी जान लेने की भी कोशिश की गई. 12 साल की मासूम अब अस्पताल में ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रही है. दिल को दहला देने वाली ये वारदात राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके की है.

दरअसल मंगलवार शाम को पुलिस ने 12 साल की एक मासूम बच्ची को खून से लथपथ हालत में आउटर दिल्ली संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया. जब बच्ची को अस्पताल ले जाया गया तो वहां मौजूद डॉक्टर के भी रोंगटे खड़े हो गए. बच्ची बुरी तरह से घायल थी. उसके पूरी शरीर पर घाव ही घाव थे. ऐसा लग रहा था, जैसे धारदार हथियार से वार किए गए हों.

संजय गांधी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उस मासूम को एम्स के लिए रेफर कर दिया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है, लेकिन बच्ची की हालात नाजुक बनी हुई है.

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज तो कर लिया है, लेकिन अभी तक ये पता नहीं चला है कि आखिर बच्ची की ये हालात किसने की. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है बच्ची के ऊपर हमला उस समय किया गया जब वो अपने घर में अकेली थी. इस घटना ने एक बार फिर से दिल्ली को शर्मसार कर दिया है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.