Menu

देश
Indore Case: सावन में ‘हिंदू’ नाम रखकर बेच रहा था चूड़ियां, छेड़खानी के आरोप के बाद मचा बवाल

nobanner

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) शहर में फेरी लगाकर चूड़ियां बेच रहे 25 वर्षीय व्यक्ति को भीड़ में शामिल लोगों द्वारा कथित तौर पर नाम पूछकर पीटे जाने की घटना ने सोमवार को तूल पकड़ लिया. इस बीच, राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कहा कि सावन के पवित्र माह में इस शख्स ने खुद को हिंदू बताकर महिलाओं को चूड़ियां बेचने से विवाद की शुरुआत हुई, जबकि वह अन्य समुदाय से ताल्लुक रखता है.

चूड़ी विक्रेता के पास दो आधार कार्ड

मिश्रा ने कहा, ‘गृह विभाग की रिपोर्ट है कि इंदौर में चूड़ी बेच रहे व्यक्ति (तस्लीम अली) ने स्वयं का हिंदू नाम रखा हुआ था, जबकि वह दूसरे समुदाय का है. उसके पास से इस तरह के दो (संदिग्ध) आधार कार्ड भी मिले हैं.’ गृह मंत्री के मुताबिक, अली द्वारा सावन के पवित्र माह में अपना नाम कथित तौर पर बदलकर महिलाओं को चूड़ी बेचने को लेकर विवाद शुरू हुआ था, और इस झगड़े से जुड़े दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है. 

रासुका के तहत होगी कार्रवाई

इस बीच, इंदौर के डीएम मनीष सिंह (Manish Singh) ने बताया कि चूड़ी विक्रेता के पक्ष में सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात बड़ी तादाद में जुटे प्रदर्शनकारियों के भारी हंगामा कर माहौल बिगाड़ने के पीछे सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कुछ नेताओं का हाथ होने के बारे में पता चला है और इन लोगों की पहचान भी हो गई है. जिलाधिकारी ने कहा, ‘इंदौर में एसडीपीआई और पीएफआई की गतिविधियों पर हमारी खुफिया नजर बनी हुई है. इन संगठनों के पदाधिकारियों ने रविवार देर रात सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र में खासकर युवाओं को भड़काने का प्रयास किया. इन लोगों की ये हरकतें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. जरूरत पड़ने पर इन्हें जिलाबदर किया जाएगा और इनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई भी की जाएगी.’

महिलाओं से छेड़छाड़ का है आरोप

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मूलतः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले चूड़ी विक्रेता तस्लीम अली (25) को इंदौर के गोविंद नगर क्षेत्र में पीटे जाने की घटना रविवार दोपहर की है. घटना के वायरल वीडियो में भीड़ में शामिल लोग चूड़ी विक्रेता को पीटते दिखाई दे रहे हैं, जबकि वह उनसे छोड़ देने का आग्रह कर रहा है. घटना के दूसरे वीडियो में चूड़ी विक्रेता को पीट रहा एक व्यक्ति उस पर महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मौके पर मौजूद अन्य लोगों को उसकी पिटाई के लिए उकसा रहा है. वीडियो में यह व्यक्ति गाली-गलौज करने के साथ चूड़ी विक्रेता को धमकाते हुए कहता सुनाई पड़ रहा है कि वह (चूड़ी विक्रेता) गोविंद नगर में आइंदा दिखाई नहीं देना चाहिए.

चूड़ी विक्रेता ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चूड़ी विक्रेता ने रविवार देर रात सेंट्रल कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई कि गोविंद नगर में पांच-छह लोगों ने उसका नाम पूछा और जब उसने अपना नाम बताया, तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि चूड़ी विक्रेता ने अपनी शिकायत में यह आरोप भी लगाया कि लोगों ने उसके लिए सांप्रदायिक तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उससे 10,000 रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के साथ ही करीब 25,000 रुपये मूल्य की चूड़ियां छीन लीं.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.