Menu

Chanakya Niti: अपनी इन आदतों को त्यागें, वरना वैवाहिक जीवन बन जाएगा नरक

New Project (1)
nobanner

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य अपनी रणनीतियों को लेकर विख्यात हैं। वो चाणक्य ही थे जिन्होंने अपनी नीतियों के दम पर ही एक साधारण से बालक चंद्रगुप्त मौर्य को मगध का सम्राट बना दिया था। आचार्य चाणक्य ने अपनी इन नीतियों की समझ के आधार पर ही नीति शास्त्र की रचना की थी। नीतिशास्त्र की बातें लोगों को कटु अवश्य लगती हैं, लेकिन यह जीवन की सच्चाई से अवगत कराती है। चाणक्य द्वारा रचित नीतिशास्त्र में जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का जिक्र है। अगर कोई व्यक्ति इन बातों का ध्यान रखता है तो व्यक्ति समस्याओं से तो बच ही सकता है साथ ही एक संतुष्ट और सफल जीवन भी व्यतीत कर सकता है। चाणक्य नीति में रिश्तों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों का भी जिक्र मिलता है जिसे मनुष्य यदि अपने जीवन में उतार ले तो उससे ज्यादा सुखी इंसान इस धरती पर कोई नहीं है। पति-पत्नी का रिश्ता काफी महत्वपूर्ण होता है और साथ ही मजबूत भी क्योंकि वह हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार कुछ ऐसी आदते हैं, जो दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो आदतें…