Gemini Ganesan: वो एक्टर जिसकी एक झलक पाने को मरती थीं लड़कियां, रेखा की मां से की थी शादी लेकिन…

अपने जमाने में साउथ के सुपरस्टार एक्टर रहे जेमिनी गणेशन की आज पुण्यतिथि है। सुपरस्टार एक्टर होने के अलावा जेमिनी की एक और पहचान है और वो ये की वो बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के पिता हैं। हालांकि जेमिनी गणेशन ने रेखा को अपना नाम नहीं दिया शायद इसलिए रेखा ने भी उन्हें कभी अपना पिता नहीं माना। जेमिनी गणेशन ने चार शादियां की थीं। लेकिन सार्वजनिक रूप से कभी इस बात को नहीं स्वीकारा। कहा जाता है जेमिनी ने रेखा की मां पुष्पावल्ली से भी मंदिर में शादी की थी लेकिन लोगों के सामने कभी उन्हें अपनी पत्नी नहीं माना।
17 नवंबर 1920 को तमिलनाडु के पुदुकोट्टई में जन्मे जेमिनी गणेशन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘मिस मालिनी’ से की थी। अपने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिसमें तेलुगु, मलायलम, कन्नड़, हिंदी फिल्में शामिल रहीं। वे इतने हैंडसम थे की लड़कियां उनकी एक झलक पाने को बेताब रहती थीं। तमिल सिनेमा जगत में जेमिनी को ‘कादल मन्नान’ यानि (रोमांस का बादशाह) का नाम दिया गया था।
पत्नी नहीं बन पाईं पुष्पावल्ली