Menu

Ukraine Russia War Live: डोनाबास को दो तरफ से घेर रहा रूस, यूक्रेन का दावा- 16,600 सैनिक व 582 रूसी टैंकों को किया तबाह

New Project (42)
nobanner

24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस ने हमला किया था। इसके बाद से अब तक जंग जारी है। रूस यूक्रेन के कई शहरों को तबाह कर चुका है। जंग के 32वें दिन लवीव और मारियूपोल पर रूसी रॉकेटों से जबरदस्त हमला बोला गया है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि, अब मारियूपोल को रूसी हमलों से बचा पाना संभव नहीं है। इससे पहले रूस का बयान आया था कि, उसने यूक्रेन में युद्ध के पहले चरण को पूरा कर लिया है। अब वह दूसरे चरण की ओर आगे बढ़ेंगे।

24 फरवरी के बाद से 50 प्रतिशत लोगों ने छोड़ा यूक्रेन

24 फरवरी को जंग शुरू होने से लेकर अब तक करीब 50 प्रतिशत लोगों ने यूक्रेन के मारियूपोल शहर को छोड़ दिया है। यहां के मेयर ने बताया कि 540,000 आबादी वाले शहर से 50 प्रतिशत लोग जा चुके हैं। करीब 60 हजार लोगों को यहां से निकाला गया है। वहीं 20 से 30 हजार लोगों को रूसी सैनिक जबरन रूस ले गए हैं।

यूक्रेन में अब तक मारे गए 139 बच्चे

24 फरवरी से शुरू हुए युद्ध में यूक्रेन में अब तक 139 बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं रूसी हमलों में 205 से ज्यादा घायल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कीव, दोनेत्स्क, चेर्नीहीव, लुहांस्क, जपोरिजिया, खेरसन, सुमी में सबसे ज्यादा बच्चों की मौत हुई है।