Ukraine Russia War Live: रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में सुनवाई शुरू, पीएम मोदी ने पुतिन से 50 मिनट तक की बातचीत

nobanner
खास बातें
Russia Ukraine War Latest News Live: रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है। 12वें दिन रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में हमले तेज कर दिए हैं। खारकीव में कई रिहायशी इलाकों पर भी हमला किया गया है। इस बीच दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल आज तीसरी बार वार्ता करेंगे। इससे पहले हुई वार्ता में सुरक्षित कॉरिडोर पर सहमति बनी थी। आज होने वाली बातचीत में युद्ध विराम पर चर्चा हो सकती है। वार्ता से पहले रूस की ओर से यूक्रेन के चार शहरों में फिर से सीजफायर का एलान किया गया है।
जेलेंस्की ने रूस के हमलों को फिर बताया आतंकवाद
यूक्रेन के मीडिया संगठन ‘द कीव इंडिपेंडेंट’ के अनुसार राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रात में रूस ने माइकोलाइव पर हमला किया। उन्होंने रॉकेटों से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। उन्होंने खारकीव और उसके आस-पास के इलाकों पर हमले किए। सैन्य दृष्टिकोण से इसका कोई मतलब नहीं है। यह स्पष्ट रूप से आतंकवाद है।
पालतू तेंदुए और जैगुआर के बिना यूक्रेन छोड़ने को तैयार नहीं भारतीय डॉक्टर
यूक्रेन के डोनबास में फंसे एक भारतीय डॉक्टर गिरिकुमार पाटिल अपने पालतू जैगुआर और तेंदुए के बिना यूक्रेन छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैंने दूतावास से संपर्क किया था लेकिन उनकी ओर से कोई ठीक-ठीक उत्तर नहीं मिला। मेरा घर रूसियों से घिरा हुआ है लेकिन मैं अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहा हूं। मैं इन जानवरों को अपने बच्चों की तरह मानता हूं। गिरिकुमार को जैगुआर कुमार के नाम से भी जाना जाता है।
Tags
RUSSIA
Share this: