Menu

सिद्धू ने साझा किया वीडियो: केजरीवाल से कहा- आपकी जान को खतरा बता कोर्ट जा रहे आप के लोग, पंजाबियों की भी फिक्र करें

New Project (34)
nobanner

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने फिरोजपुर के जीरा में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का मामला उठाया था। अब पटियाला के सन्नौर में कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई का वीडियो उन्होंने ट्वीट किया। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से इस मामले में जवाब मांगा।
सिद्धू ने यह किया ट्वीट
शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया कि आपके लोग दिल्ली में कोर्ट जा रहे हैं कि आपकी जान को खतरा है, पंजाबियों की जान की भी फिक्र करें? अगर दिल्ली में ऐसा होता है तो आप इसे बर्बरता कहते हैं। देखिए पंजाब में क्या हो रहा है… सन्नौर में एक और कांग्रेस कार्यकर्ता को बेरहमी से पीटा गया। कानून और व्यवस्था बहुत निचले स्तर पर है। इससे पहले सिद्धू ने जीरा के गांव कसोवना में कांग्रेस कार्यकर्ता इकबाल की बेरहमी से हत्या करने वाले आप कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग पंजाब के डीजीपी से की थी।