Menu

मनोरंजन
O’Romeo BO Collection Day 3: शाहिद की ‘ओ रोमियो’ पर पड़ा भारत-पाक मैच का असर, पहले संडे बस की इतनी कमाई

nobanner

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और एक्ट्रेस त्रिप्ती डिमरी की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में 13 फरवरी को रिलीज हुई थी. फिल्म ने शुरुआती दो दिन तो अच्छी कमाई की. लेकिन पहले संडे जहां उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म तगड़ी कमाई करेगी, लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच (IND vs PAK) के चलते इसे नुकसान उठाना पड़ा. चलिए जानते हैं ओ रोमियो ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया.

शाहिद कपूर की ओ रोमिया ने पहले दिन 8.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे दिन वैलेंटाइन डे की वजह से फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली और इसने 12.65 करोड़ का कलेक्शन किया. लेकिन तीसरे दिन इस फिल्म को भारत-पाकिस्तान के मैच के चलते कम दर्शक मिले. ऐसे में संडे होने के बावजूद भी फिल्म की कमाई मे गिरावट देखने को मिली. सैकनिल्क कीरिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन फिल्म ने 9 करोड़ की कमाई की.