देश
14 साल से कम उम्र वाले नहीं चला पाएंगे Social Media! इस देश में लागू होने वाला है नया नियम
यूरोप का देश ऑस्ट्रिया अब बच्चों की ऑनलाइन दुनिया को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है. यहां की सरकार 14 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाने की योजना बना रही है. इस फैसले का मकसद बच्चों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के नकारात्मक असर से बचाना बताया जा रहा है.
सरकार क्यों उठा रही है ऐसा कदम?
सरकार का मानना है कि आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ऐसे एल्गोरिद्म का इस्तेमाल करते हैं जो बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन से जोड़े रखते हैं. ये आदत धीरे-धीरे लत में बदल जाती है जिससे उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है. इसके अलावा, कई बार बच्चों के सामने ऐसी संवेदनशील और अनुचित कंटेंट भी आ जाते हैं जो उनकी उम्र के हिसाब से ठीक नहीं होती.
कब लागू होगा यह नियम?
हालांकि इस प्रस्ताव पर सरकार के तीनों सहयोगी दल सहमत हो चुके हैं लेकिन इसे लागू करने की तारीख अभी तय नहीं हुई है. अधिकारियों के अनुसार, जून के अंत तक इस पर एक ड्राफ्ट कानून तैयार किया जा सकता है. इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया तय होगी.
किन प्लेटफॉर्म्स पर लगेगी रोक?
सरकार ने यह साफ किया है कि वह किसी खास सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का नाम नहीं लेगी. इसके बजाय यह देखा जाएगा कि कौन से प्लेटफॉर्म ऐसे एल्गोरिद्म का इस्तेमाल करते हैं जो ज्यादा लत लगाने वाले हैं या जिन पर अनुचित और संवेदनशील सामग्री मौजूद है. उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
दुनिया में बढ़ रही है ऐसी पहल
ऑस्ट्रिया अकेला देश नहीं है जो इस दिशा में कदम बढ़ा रहा है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लागू किया था. वहीं फ्रांस में भी 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इसी तरह के नियम को मंजूरी मिल चुकी है.
इस प्रस्ताव को लेकर बहस भी शुरू हो गई है. एक ओर जहां इसे बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया जा रहा है वहीं कुछ लोग इसे उनकी डिजिटल आजादी पर अंकुश मान रहे हैं. हालांकि सिर्फ ऑस्ट्रिया ही नहीं बल्की भारत में भी सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल से बच्चों का बुरा असर देखने को मिल रहा है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.