देश
जरीन खान पर टुटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस की मां ने दुनिया को कहा अलविदा
बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान का का 8 अप्रैल को निधन हो गया है. एक्ट्रेस की मां काफी समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से परेशान थीं. ऐसे में अब इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया पर लोग लगातार जरीन और उनके परिवार को सांत्वना दे रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
लंबे समय से बीमारियों से जूझ रही थीं एक्ट्रेस की मां
परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, परवीन खान लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं. उनकी तबीयत अक्टूबर 2025 में अचानक काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद उनकी सेहत में कुछ सुधार जरूर हुआ, लेकिन साल 2026 में एक बार फिर उनकी हालत खराब हो गई और उन्हें दोबारा अस्पताल में एडमिट करना पड़ा. तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.
मां के लिए दुआ करने की अपील
इस कठिन समय में जरीन खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से मां के लिए दुआ करने की अपील भी की थी. उन्होंने कई पोस्ट में बताया था कि उनकी मां ही उनका सबसे बड़ा सहारा हैं. मां-बेटी के बीच गहरा और खास रिश्ता था, जिसकी झलक अक्सर उनकी तस्वीरों और पोस्ट्स में देखने को मिलती थी.
परवीन खान का अंतिम संस्कार
मिली जानकारी के अनुसार, परवीन खान का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह करीब 10 बजे किया जाएगा. हालांकि, इस दुखद घटना पर अभी तक जरीन खान की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन करीबी सूत्रों का कहना है कि वह इस सदमे से पूरी तरह टूट चुकी हैं. 38 वर्षीय जरीन खान ने अब तक शादी नहीं की है और वह अपनी मां के बेहद करीब थीं. वह अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी बात अपनी मां के साथ साझा करती थीं. ऐसे में मां का यूं अचानक चले जाना उनके लिए बहुत बड़ा व्यक्तिगत नुकसान है.
जरीन खान का करियर
अगर उनके करियर की बात करें, तो जरीन खान ने साल 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म वीर से बॉलीवुड में कदम रखा था. शुरुआती दौर में उन्हें काफी सराहना मिली, लेकिन वह इंडस्ट्री में लंबे समय तक अपनी मजबूत पहचान कायम नहीं कर सकीं. इसके बाद उन्होंने पंजाबी फिल्मों जैसे डाका और जट्ट जेम्स बॉन्ड में भी काम किया. आखिरी बार वह 2021 में फिल्म हम भी अकेले तुम भी अकेले में नजर आई थीं.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.