Menu

राजनीति
UP News: यूपी में बंपर नौकरी का मौका! योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, इस साल 81 हजार पदों पर होंगी भर्तियां

nobanner

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है. सीएम योगी ने ऐलान किया है कि इस साल वित्तीय वर्ष 2026-27 में यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां निकलेंगी. जिससे युवाओं को रोज़गार के नए अवसर मिल सकेंगे. सीएम योगी ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए है. उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पुलिस विभाग के साथ लखनऊ में एक समीक्षा बैठक की, जिसमें पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे. सीएम योगी ने इस दौरान कहा कि यूपी में इस वित्तीय वर्ष में 81 हजार पदों पर पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस प्रक्रिया में आरक्षण नियमावली का पूरी तरह पालन किया जाए.

सीएम योगी ने दिया युवाओं को तोहफा
मुख्यमंत्री दफ़्तर से इस संबंध में जानकारी दी गई है. जिसमें कहा गया कि ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों द्वारा जारी गतिविधियों और भावी कार्य योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी है, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ प्रदेश को एक सक्षम, ऊर्जावान और आधुनिक पुलिस बल उपलब्ध कराएगी.

81 हजार पदों पर पुलिस भर्ती का ऐलान
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि हर एक चयन में मेरिट और आरक्षण नियमावली का कड़ाई से अनुपालन हो तथा शुचिता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए.’ सीएम योगी ने इस बैठक में एक बार फिर से जीरो टॉलरेंस की नीति पर ज़ोर देते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे लोगों के खिलाफ तेज कार्रवाई की जाए.

सीएम योगी ने पीआरवी-112 सेवा की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्तमान में लगभग 6 मिनट के औसत रिस्पॉन्स टाइम को और कम करने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि पीआरवी वाहनों की स्ट्रेटजिक लोकेशन तय की जाए तथा उनका सतत मूवमेंट सुनिश्चित हो, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हो और अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश जाए.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.