Menu

अपराध समाचार
कालेधन को सफेद करने का ‘इंटरनेशनल खेल’, चौंकाने वाला है हवाला का यह रूप

nobanner

पुराने नोटों को नए करने का रैकेट हांगकांग और दुबई तक फैला हुआ है. इस रैकेट मे एंट्री आपरेटर एक्सपोर्ट इम्पोर्ट करने वाले कुछ बड़े व्यवसायी और कुछ बैंक कर्मी अहम भूमिका निभा रहे है. आलम यह है कि हांगकांग में बैठे एक हवाला माफिया के इशारे पर करोड़ों का काला धन सफेद हो जा रहा है. मामले की जांच में जुटा प्रवर्तन निदेशालय अब इस मामले में अनेक हवाला आपरेटरों औऱ कुछ बड़े व्यवसायियों के रिकार्ड खंगाल रहा है.

पारसमल लोढा की पूछताछ के दौरान अनेक अहम खुलासे हो रहे हैं

कोलकाता के व्यवसायी पारसमल लोढा की पूछताछ के दौरान अनेक अहम खुलासे हो रहे हैं. जांच एजेंसियों को पता चला है कि हांगकांग में बैठे एक माफिया के इशारे पर भारत में सैकडों करोड़ रुपयों का काला धन सफेद हो गया. चेन्नई में गिरफ्तार दो लोग हांगकांग के इस माफिया टीम के ही लोग बताए जा रहे हैं.

बिहार : बक्सर में जेल ब्रेक, दीवार कूदकर पांच कैदी फरार हो गए

चेन्नई से महावीर हिरानी औऱ अशोक जैन को गिरफ्तार किया है

ईडी ने काले को सफेद करने के खेल में दिल्ली से पारसमल लोढा औऱ चेन्नई से महावीर हिरानी औऱ अशोक जैन को गिरफ्तार किया है. तीनों लोग ईडी की हिरासत में हैं जहां इनसे गहन पूछताछ चल रही है. इसी पूछताछ के दौरान हो रहे है अनेक अहम खुलासे ऐसे खुलासे जिनसे पता चल रहा है कि काले को सफेद करने के तार विदेशों तक फैले हुए है.

ऐसे होता है कालेधन का ‘इंटरनेशनल’ खेल :

पारसमल लोढा जैसे किसी हवाला वाले से संपर्क करता है

मान लीजिए कि काले धन के किसी सौदागर के पास 100 करोड़ रुपये का काला धन पड़ा है. वो अपना काला धन सफेद कराने के लिए पारसमल लोढा जैसे किसी हवाला वाले से संपर्क करता है. लोढा हांगकांग में बैठे माफिया से बात करता है. माफिया उसे बताता है कि फंला एक्सपोर्ट इम्पोर्ट के व्यापारी के पास 100 करोड़ की एंट्री उसके खातों में तो है लेकिन उसके पास पैसा नहीं है.

जाकिर नाइक की मुश्किलें बढ़ीं, कालाधन ‘सफेद’ करने के आरोप में ED ने दर्ज किया केस

100 करोड़ का काले धन का सौदागर इस व्यापारी से संपर्क करता है

क्योंकि उसने जो पांच करोड़ का सामान हांगकांग से खरीदा था वो सामान खरीदते हुए 50 करोड़ का बताया गया था. जिसमें माफिया की भी अहम भूमिका थी. अब 100 करोड़ का काले धन का सौदागर इस व्यापारी से संपर्क करता है औऱ उसे अपने सौ करोड़ रुपये दे देता है. व्यापारी इस पैसे को अपने खाते में जमा कर देता है.

खाते में जमा हो गया तो काले धन के सौदागर को क्या मिला ?

अब आप सोचेंगे कि जब पैसा दूसरे व्यापारी के खाते में जमा हो गया तो काले धन के सौदागर को क्या मिला ? ये व्यापारी नोटबंदी समाप्त होने के बाद किसी सामान को खरीदने के नाम पर धीरे धीरे ये पैसा अपना कमीशन काट कर काले धन के सौदागर को वापस कर देगा.

नोटबंदी : काले धन का ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’, दुबई और हांगकांग तक लोढा का जाल

ऐसा ही दूसरा रास्ता पारसमल लोढा जैसे लोगों के पास है

ये तो काले को सफेद करने का एक रास्ता है. ऐसा ही दूसरा रास्ता पारसमल लोढा जैसे लोगों के पास है. वो एंट्री आपरेटर हैं जिनके पास नगदी के नाम पर तो कुछ नहीं है लेकिन उनकी फर्जी कंपनियों के खातों में करोड़ों रुपये जमा हैं. अपना कमीशन लेकर ये कंपनिया काले को सफेद करने के खेल में जुटी हुई हैं.

हवाला आपरेटरों के कहने पर काले धन को गुलाबी नोटों में बदल रहे हैं

इसके अलावा हवाला माफिया का एक रैकेट और भी है जो सीधे कुछ बैंक कर्मियो से जुड़ा हुआ है. जो हवाला आपरेटरों के कहने पर काले धन को गुलाबी नोटों में बदल रहे हैं. चेन्नई में पकड़े गए दो लोगों की पूछताछ से ऐसे अनेक लोगों का पता चला है जिनकी जांच चल रही है.

पुणे : बेकरी की दुकान में लगी आग, ‘ताले’ में बंद छह मजदूर जलकर मरे

नोटबंदी के फौरन बाद बड़े पैमाने पर सोने की खरीददारी की गई है

सूत्रों के मुताबिक इसके अलावा विदेशों में भी नोटबंदी के फौरन बाद बड़े पैमाने पर सोने की खरीददारी की गई है. भारत के अनेक पड़ोसी देशों के पास भारत की पुरानी मुद्रा बड़े पैमाने पर पड़ी हुई है. जिनका मसला अब वित्त मंत्रालय तक पहुंच चुका है. ये तो आने वाले नए साल में पता लग पायेगा कि विदेशों में ऐसी कितनी मुद्रा है और भारत उनके बारे मे क्या कदम उठाता है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.