मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेत्री को कोबरा के साथ फोटो पड़ी महंगी, जाना पड़ा जेल
बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रुति उल्फत मुश्किल में फंस गई हैं. ढेड़ साल पुराना एक वीडियो उनकी इस मुश्किल का सबब बना है. वीडियो में श्रुति एक कोबरा के साथ फोटो खिंचवाती नजर आ रहीं हैं.
श्रुति ने टीवी सीरियल नागार्जुन की शूटिंग के दौरान बनाया था और सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर इसे डाल दिया था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ NGO औऱ वाइल्डलाइफ एक्टिविस्ट ने इसकी वन विभाग और पुलिस से शिकायत की थी.
इसी मामले में उल्फत को उनकी प्रोडक्शन यूनिट के तीन और लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया. फिलहाल बोरिवली मजिस्ट्रेट ने श्रुति उल्फत को पांच हजार रुपये के कैश बॉन्ड पर जमानत दे दी है.
श्रुति का जुर्म क्या है ?
श्रुति को वाइल्ड लाइफ एक्ट, 1972 के तहत गिरफ्तार किया गया था. इस एक्ट में कोबरा को रेयर स्पेसीज में रखा गया है, जिसे पालने उसके साथ शूटिंग करने और किसी तरह के कॉमर्शियल इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। श्रुति ने जिस कोबरा के साथ फोटो लिया ब्रॉन्ज कोबरा है. ये काले पीले रंग का होता है और बेहद जहरीला होता है ।
कौन हैं श्रुति उल्फत
श्रुति उल्फत सीरियलों के अलावा कई जानी मानी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. श्रुति ने जानी मानी फिल्मों ऐतबार और ये है मुंबई मेरी जान में भी काम किया है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.