Menu

दुनिया
अमेरिका में भारतीय इंजीनियर को कहा- दफा हो जाओ मेरे देश से, और मार दी गोली

nobanner

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद नस्लीय तनाव बढ़ा है और इस बार इसका शिकार भारतीय मूल के लोगों को होना पड़ा है. कंसास प्रांत में एक शख्स ने 2 भारतीयों समेत 3 लोगों पर गोली चलाई. घटना में 32 साल के श्रीनिवास कुचीवोतला की अस्पताल में मौत हो गई. वहीं 32 साल के आलोक मदासानी और 24 साल के इएन ग्रिलॉट की हालत गंभीर है. हमला बुधवार शाम ओलेथ शहर के ऑस्टिन बार एंड ग्रिल रेस्तरां में हुआ.

पूर्व नौसैनिक है हमलावर?
पुलिस का कहना है कि हमलावर 51 साल का एडम पुरिंटन नाम का शख्स है. उसे मिसूरी राज्य से गिरफ्तार कर लिया गया है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक चश्मदीदों का दावा है कि ये एक नस्लवादी हमला था. एडम ने गोली चलाने से पहले चिल्लाकर कहा था, ‘मेरे देश से निकल जाओ.’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर ने इन लोगों को मध्य-पूर्व का समझ लिया था.

हालांकि पुलिस ने इस बाबत कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. कहा जा रहा है कि आरोपी अमेरिकी नौसेना में काम कर चुका है.कुचीवोतला और मदासानी कैंसस के ओलेथ शहर में गारमिन कंपनी में इंजीनियर थे. उनकी पढ़ाई भारत में ही पूरी हुई थी.

ग्रिलॉट ने की थी बचाने की कोशिश
चश्मदीदों के मुताबिक हमले में घायल इएन ग्रिलॉट दोनों भारतीयों के बचाव में खड़े हुए थे. लेकिन हमलावर ने उन्हें भी नहीं बख्शा. ग्रिलॉट ने अस्पताल में स्थानीय मीडिया से बात की. उनका कहना था कि कुछ लोग उन्हें हीरो कह रहे हैं. लेकिन उन्होंने सिर्फ इंसानियत का फर्ज निभाया. इएन ग्रिलॉट का कहना था, “ये अपने आप में बहुत बड़ी बात थी. सोचिए ज़रा उसकी पत्नी पांच महीने से गर्भवती है. शायद कोई ताक़त हम दोनों पर अपना साया रख रही थी.” कुचीवोतला और आलोक की मदद के लिए भारतीय एंबेसी हरकत में आई है. गारमिन कंपनी के अलावा भारतीय मूल के लोगों ने दोनों के परिवारों की मदद के लिए चंदा जुटाने की मुहिम शुरू की है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.