Menu

अपराध समाचार
दहेज नहीं मिलने से नाराज शख्स ने ली डेढ़ साल के मासूम बेटे की जान!

nobanner

बिहार में मुंगेर जिले के टेटियाबंबर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक शख्स ने अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को पटक-पटककर मार डाला. घटना के पीछे ससुराल से दहेज न मिलने के कारण नाराजगी बताई गई है. पुलिस के अनुसार, तारापुर थाना क्षेत्र के खुदिया गांव निवासी पुसो की शादी तीन साल पहले भंडार गांव निवासी गणेश यादव के साथ हुई थी. आरोप है कि विवाह के बाद से गणेश ससुराल से दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग कर रहा था.

दहेज नहीं मिलने के कारण नाराज था आरोपी

टेटियाबंबर के थाना प्रभारी रत्नेश कुमार ने सोमवार को बताया, “दहेज नहीं मिलने से गणेश शादी के समय से ही नाराज था. इसी बात को लेकर उसकी रविवार रात पत्नी पुसो देवी से कहासुनी हुई और गुस्से में उसने पत्नी की गोद से डेढ़ वर्षीय बेटे गोविंद को छीनकर जमीन पर पटक दिया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.”

घटना के बाद से फरार हैं तीनों आरोपी

पुलिस ने बताया कि पुसो देवी के बयान के आधार पर मर्डर की एफआईआर टेटियाबंबर थाना में दर्ज की ली गई है, जिसमें पति के अलावा ससुर उचित यादव और सास सुविधा देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है. घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं. लाश को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.