Menu

देश
थोड़ी देर बाद फैसला सुनाएगी CBI की स्पेशल कोर्ट

nobanner

देश के सबसे बड़े घोटाले टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले में दिल्ली की स्पेशल सीबीआई कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी. इस घोटाले की वजह से देश को करीब एक लाख 76 हजार करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा. इस मामले में तत्कालीन दूरसंचार मंत्री ए राजा और डीएमके सांसद कनिमोझी को जेल तक जाना पड़ा. इनके अलावा कई कंपनियां और कई कारोबारी भी इसमें आरोपी हैं.

LIVE UPDATES:

कोर्ट का फैसला सुबह 10:00 से 10:30 बजे के बीच आने की उम्मीद है.

2जी स्पेक्ट्रम घोटाले से जुडे कुल तीन मामलों में अदालत को अपना फैसला सुनाना है. हालांकि ये तीनों ही मामले 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले से जुड़े हुए हैं.

दो मामलों में जांच एजेंसी सीबीआई है तो एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने जांच की है, हालांकि तीनों ही मामले एक दूसरे से जुड़े हुए हैं.

सीबीआई की पहली चार्जशीट में कुल 17 आरोपी बनाए गए थे, जिसमें 14 लोग और तीन कंपनियां शामिल थे. वहीं दूसरे मामले में पांच लोग और तीन कंपनियों का नाम शामिल था.

बात की जाए प्रवर्तन निदेशालय के मामले की तो इसमें कुल 19 के खिलाफ चार्जशीट दायर हुई थी, जिसमें दस लोग और नौ कंपनियां शामिल थीं. कोर्ट का फैसला सुबह 10:00 से 10:30 बजे के बीच आएगा.