देश
अररिया में आरजेडी की जीत के बाद लगे देश विरोधी नारे, वीडियो वायरल
बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर आरजेडी की जात के बाद लगे देश विरोधी नारों का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि ये वीडियो नए सांसद सरफराज आलम के घर के पास का ही है. इस वीडियो में कई आपत्तिजनक बातें सुनाई दे रही हैं. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
अररिया के पूर्व सांसद और इस उपचुनाव में हारने वाले प्रत्याशी प्रदीप सिंह ने दावा किया कि यह वीडियो आरजेडी के नए सांसद सरफराज आलम के घर के पास का है और इसके विरुद्ध कारवाई की जाए.
प्रशासन ने FIR दर्ज कर ली है और लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक वीडियो की सत्यता परखी जानी बाकी है. दरअसल इस मामले को लेकर लोग सड़क पर उतर आए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
आरोप है कि लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद राजद समर्थकों ने देश विरोधी नारे लगाए. पुलिस का कहना है कि जो लोग इस वीडियो को वायरल कर रहे हैं उनकी भी जांच चल रही है.
गौरतलब है कि बिहार में उपचुनाव के परिणामों पर बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि आरजेडी ने कट्टरपंथियों का समर्थन लिया है और मुस्लिम आबादी वाले इलाकों में हमें हार मिली है.
उनके बयान पर लालू की पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने पलटवार करते हुए कहा है कि पूरे देश के आतंकवादी बीजेपी दफ्तर में बैठते हैं. वाणी को वश में कर जनता से माफी मांगें गिरिराज सिंह वर्ना 2019 में जनता माफ नहीं करेगी.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.