Menu

देश
गर्मी में रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत का रखा ध्यान, मुंबई से वाराणसी के बीच दौड़ेंगी 10 समर स्पेशल ट्रेन

nobanner

मध्य रेलवे मुंबई से वाराणसी के बीच 10 ग्रीष्म कालीन विशेष ट्रेन चलाएगा। गर्मियों की छुट्टियों के चलते यात्रियों की टिकट और भीड़भाड़ की समस्या न हो, इसके लिए रेलवे ने लिया फैसला।
मुंबई (एएनआइ)। घर से दूर रहने वालों और गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्म कालीन विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। गर्मी की छुट्टी के चलते ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या न हो, इसके लिए मध्य रेलवे मुंबई से वाराणसी के बीच 10 ग्रीष्म कालीन विशेष ट्रेन चलाएगा। ये ट्रेन विशेष शुल्क के साथ मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से वाराणसी रेलवे स्टेशन के बीच चलेंगी।

24 अप्रैल से 23 मई तक चलेंगी ग्रीष्म कालीन विशेष ट्रेन

इन साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन 24 अप्रैल 2018 से शुरू होगा और 23 मई 2018 तक जारी रहेगा। सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, ‘ट्रेन नंबर 01027 स्पेशल हर मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सुबह 06.45 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 12 बजे वाराणसी पहुंचेगी। ये ट्रेन करीब 5 यात्रा तय करेगी यानी 24 अप्रैल 2018 से 22 मई 2018 तक। रेलवे प्रवक्ता ने बताया, ‘ ट्रेन नंबर 01028 स्पेशल वाराणसी से हर बुधवार को 13:55 बजे चलेगी और अलगे दिन 16:15 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंच जाएगी। ये ट्रेन भी 5 यात्रा तय करेगी (25.4.2018- 23.5.2018)।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.