Menu

देश
RBI गवर्नर के खिलाफ सुब्रमण्यम स्वामी ने तैयार की चार्जशीट, PM मोदी को भेजी चिट्ठी

nobanner

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के खिलाफ एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी की चिट्टी लिखी है.

आरबीआई गवर्नर को तत्काल पद से हटाने की मांग करते हुए स्वामी ने उनके खिलाफ छह प्वाइंट की चार्जशीट भी तैयार करके भेजी है. उन्होंने कहा कि रघुराम राजन मोदी सरकार की उपेक्षा कर रहे हैं.

स्वामी ने चार्जशीट में ये वजहें गिनाई हैं-
1. राजन की ओर से ब्याज दरें बढ़ाए जाने के फैसले की वजह से घरेलू छोटी और मध्यम इंडस्ट्री में मंदी आ रही है. इससे न सिर्फ उत्पादकता घट रही है बल्कि बेरोजगारी भी बढ़ रही है.

2. आरबीआई गवर्नर ने प्रधानमंत्री की ओर से स्टे ऑर्डर होने के बावजूद शरिया कंप्लेंट फाइनेंशियल ऑर्गेनाइजेशन सेट अप करने की पुरजोर कोशिश की.

3. राजन ने अब तक अपना यूएस ग्रीन कार्ड बनाए रखा है, जिसके जरिए वह ट्रांजिशनली कभी भी अमेरिका वीजा हासिल कर सकते हैं.यह नहीं, इस कार्ड के होने पर संबंधित व्यक्ति को अमेरिकी सरकार के कहने पर सैन्य सेवाएं भी देनी पड़ सकती हैं. आरबीआई गवर्नर की पोस्ट काफी संवेदनशील जगह है, यहां किसी देशभक्त व्यक्ति की जरूरत है जो बिना शर्तों के अपने देश के लिए काम करे.

4. राजन ने दुनिया भर के लोगों को भारत से जुड़ी आर्थिक रिपोर्ट और जरूरी आंकड़े भेजे हैं, जो कि सरासर गलत है. यह बेहद संवेदनशील आंकड़े थे और देश की सुरक्षा को इससे खतरा पैदा हो सकता है.

5. सरकारी कर्मचारी होने के बाद भी वह लगातार सार्वजनिक जगहों पर बीजेपी की आलोचना करते रहे हैं. देश में असहिष्णुता का मुद्दा हो या फिर ग्रोथ रेट का मुद्दा राजन ने सरकार से इतर ही राय रखी है.

6. राजन एक अमेरिका संस्था ग्रुप ऑफ 30 के सदस्य भी हैं. यह संस्था ग्लोबल इकॉनमी में अमेरिका को सर्वोच्च बनाए रखने के उद्देश्य से काम कर रही है. अमेरिका पहले भी ऐसे कारनामों से मंदी के दौर में जापान की कई कंपनियां हथिया चुका है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.