Menu

देश
डीएम को गाली देने वाले मंत्री कुलदीप उज्जवल को अखिलेश ने किया बर्खास्त

nobanner

यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने फोन पर अफसरों को गाली देने और धमकाने वाले मंत्री कुलदीप उज्जवल को बर्खास्त कर दिया है। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है क‌ि कुलदीप अख‌िलेश सरकार के व‌िकास के एजेंडे में रोड़ा बन रहे थे।
राज्य मद्य निषेध परिषद के चेयरमैन कुलदीप उज्जवल ने डीपीआरओ को फोन करके उनके, डीएम और सीडीओ के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

कुलदीप और डीपीआरओ की बातचीत की रिकार्डिँग वायरल हो गई, इसके बाद ये एक्शन लिया गया। कुलदीप बागपत विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी भी हैं। उनका वहां से टिकट भी कटेगा।

बता दें कि अपनी ही सरकार में अपने कहे अनुसार ग्राम सचिव पद पर दो लोगों की नियुक्ति और ट्रांसफर न होने से गुस्साए राज्य मद्य निषेध परिषद के चेयरमैन और बागपत विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डॉ कुलदीप उज्ज्वल ने पूरे जिले के प्रशासनिक सिस्टम को भ्रष्टाचार में लिप्त बता दिया।

कुलदीप उज्ज्वल ने डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय को करीब चार दिन पहले रात 11 बजे फोन किया था। पढ़ें पूरी बातचीत आगे की स्लाइड में…