मनोरंजन
50 करोड़ के पार हुआ फिल्म का कारोबार, दीवाली तक बनी रहेगी कमाई की रफ्तार
आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा स्टारर ‘बधाई हो’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने दूसरे दिन ही अपनी लागत निकाल ली थी. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट उम्मीद जता रहे हैं कि ‘बधाई हो’ एक हफ्ते के भीतर 65 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी. मगर दीवाली पर रिलीज हो रही ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की वजह से से फिल्म की कमाई धीमी हो सकती है.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, सोमवार तक ‘बधाई हो’ फिल्म ने 5.65 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है. इससे पहले फिल्म ने अपने रिलीज के दिन यानी गुरुवार को 7.35 करोड़, शुक्रवार को 11.85 करोड़, शनिवार को 12.80 करोड़ और रविवार को 13.70 करोड़ समेत टोटल 51.35 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इसके साथ ही फिल्म ने 25 करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा कमा लिया है. बता दें कि अमित रविंद्रनाथ शर्मा के निर्देशन में बनी ‘बधाई हो’ फिल्म 25 करोड़ रुपए के बजट में तैयार हुई है.
एनालिस्ट के अनुसार, अगर यह फिल्म मध्य प्रदेश में रिलीज होती तो कमाई का आंकड़ा और भी बढ़ जाता. बता दें कि इंटरटेनमेंट टैक्स के चलते मध्यप्रदेश में सिनेमाघरों की हड़ताल चल रही है.
दीवाली तक खतरा नहीं
तरण आदर्श की मानें तो ‘बधाई हो’ फिल्म आगामी पंद्रह दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखेगी. हालांकि, दीवाली पर रिलीज होने जा रही ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के आने से इसकी कमाई की गति धीमी जरूर पड़ जाएगी.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.