Menu

दुनिया
दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के बाद तंजानिया पहुंचे पीएम मोदी

nobanner

दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के बाद तंजानिया पहुंचे पीएम मोदी

दार-एस-सलाम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चार देशों के अफ्रीका दौरे के तीसरे पड़ाव के तहत आज तंजानिया पहुंच गए हैं। उनके अफ्रीका दौरे का मकसद इस महाद्वीप के साथ संबंधों और खासकर आर्थिक रिश्तों को विस्तार देना है। मोदी के दार-एस-सलाम पहुंचने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया कि डरबन से दार-एस-सलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अफ्रीकी यात्रा के तीसरे पड़ाव में तंजानिया पहुंचे।

स्वरूप ने कहा कि हवाई अड्डे पर तंजानिया के प्रधानमंत्री कासिम मजालिवा और विदेश मंत्री बर्नार्ड मेमबे ने मोदी की अगवानी की। तंजानिया में प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति जॉन पोम्बे जोसेफ मागुफुली के साथ कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। साथ ही पीएम मोदी यहां एक कार्यक्रम में करीब 50 हजार अप्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी आज ही तंजानिया से केन्या के लिए रवाना होंगे, यहां पर भी भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में पीएम मोदी शनिवार को उस स्टेशन पर गए, जहां महात्मा गांधी को ट्रेन से बाहर धकेल दिया गया था और यही उनके जीवन में एक मील का पत्थर साबित हुआ था।