देश
शाहरुख खान को अमेरिका में फिर से हिरासत में लिया गया, ट्वीट कर कहा- जांच से होता हूं तंग
nobanner
शाहरुख खान
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को एक बार फिर अमेरिका में एयरपोर्ट पर रोका गया गया. शाहरुख ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें अमेरिका के आव्रजन विभाग द्वारा हिरासत में लिया गया.
उन्होंने ट्वीट किया कि दुनिया में आज जो हालात हैं, उसे देखते हुए सुरक्षा के मुद्दे को पूरी तरह समझता और सम्मान करता हूं, लेकिन हर बार अमेरिकी आव्रजन विभाग द्वारा हिरासत में लिया जाना सच में बुरा लगता है.
लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट पर रोके गए भारतीय अभिनेता को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. शाहरुख को इससे पहले भी कुछ मौकों पर अमेरिका के हवाई अड्डे पर रोका गया है.
Share this: