Menu

Holi 2022: इस गांव में होली के दिन लड़की भगाकर शादी कर लेते हैं लड़के, जानिए इस परंपरा के पीछे की वजह

New Project (22)
nobanner

भारत में जितने तरह के लोग हैं उतने तरह की परम्पराएं भी हैं। परम्पराओं को लेकर आपको भारत में कई सारे रंग देखने को मिलते हैं। वहीं हमारी संस्कृति में आपसी भेदभाव को भुलाने और आपस में प्रेम भाव बनाए रखने के लिए समय समय पर त्योहार मनाए जाते हैं। इस साल 18 मार्च को देशभर में होली मनाई जाएगी। होली एक ऐसा त्यौहार है जिसमें पूरा देश रंगों से सराबोर नजर आता है। वहीं बात करें होली मनाने की तो भारत जैसे विशाल देश में होली को भी अलग-अलग जगह पर अलग-अलग ढंग से मनाया जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों में होली के दौरान बहुत ही विचित्र परम्पराएं निभाई जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही परम्परा के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शायद ही आप लोग जानते होंगे। दरअसल, ये परंपरा शादी से जुड़ी है जिसके बारे में सुनकर आपको हैरानी होगी। ये परम्परा मध्य प्रदेश की है।

मध्य प्रदेश की रोचक परम्परा
मध्य प्रदेश के एक गांव में भील आदिवासी होली के दिन बहुत ही रोचक परम्परा निभाते हैं। इस गांव में एक बाजार या मेला लगता है जिसे हाट कहा जाता है। भील आदिवासी इस हाट में होली का जरूरी सामान खरीदने आते हैं। खास और रोचक बात तो ये है कि इस हाट में भील युवक-युवती अपने लिए अपना जीवन साथी भी खोजते हैं

अब बात की जाए परम्परा की तो, हाट में गांव के सभी लोग इकट्ठा होते हैं। भील युवक इस दौरान अपने हाथों से मांदल नामक एक ‘वाद्य यंत्र’ बजाते हैं। साथ ही नृत्य भी करते हैं। ऐसे में नृत्य करते-करते भील युवक वहां बैठी युवतियों के गाल पर गुलाल लगाते हैं।