Menu

राजनीति
स्वामी बोलेः राम मंदिर बनेगा तो BJP जीतेगी, UP में यादवों को खत्म होने से बचाएं

nobanner

स्वामी ने कहा कि विकास के लिए हिन्दुत्व को बढ़ाना होगा

बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि वे राम मंदिर बनाने को लेकर जल्द ही कुछ बड़ा करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विकास के साथ-साथ हिन्दुत्व को भी आगे बढ़ाने के लिए कहेंगे.

संबंधित खबरें

स्वामी ने मुलायम सिंह परिवार पर भी हमला बोला. उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान कृष्ण महाभारत की लड़ाई खत्म होने के बाद जब द्वारका लौटे तो उन्होंने यादवों की आपसी लड़ाई देखकर कहा था कि यादवों को समाप्त कर देना चाहिए. मुलायम सिंह को अब धृतराष्ट्र और भीष्म पितामह की भूमिका से बाहर आना चाहिए और यादव परिवार को नष्ट होने से बचाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अखिलेश पढ़े-लिखे मुख्यमंत्री हैं. इसलिए उन्हें फैसले लेने के अधिकार देने चाहिए और शिवपाल यादव को संगठन की जिम्मेदारी देनी चाहिए.

विकास के बावजूद पार्टी हुई थी कमजोर- स्वामी
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि हम सब जानते हैं कि देश में विकास की शुरुआत नरसिम्हा राव के कार्यकाल में हुई. अटल बिहारी वाजपेयी ने भी अपने शासन काल में जमकर विकास किया, लेकिन 2004 में इंडिया शाइनिंग फेल हो गया तो पार्टी कमजोर हुई. स्वामी ने कहा कि राम मंदिर बन जाएगा तो बीजेपी भी चुनाव जीत जाएगी.

स्वामी पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं और कई बार पार्टी को इससे मुश्किल भी हुई है. ऐसे में एक बार फिर से राम मंदिर पर उनके बयान को लेकर विरोधी सवाल उठा सकते हैं.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.