Menu

खेल
द्रविड़ के 10 साल के बेटे ने लगाई सेन्चुरी, विरोधी टीम पर ऐसे पड़े भारी

nobanner

समित को पिछले साल सितंबर में अंडर-12 गोपालन क्रिकेट चैलेंज में बेस्ट बैट्समैन का अवॉर्ड मिला था। (फाइल)

समित को पिछले साल सितंबर में अंडर-12 गोपालन क्रिकेट चैलेंज में बेस्ट बैट्समैन का अवॉर्ड मिला था। (फाइल)

बेंगलुरु. राहुल द्रविड़ के 10 साल के बेटे समित ने अंडर-14 क्लब क्रिकेट मैच में शानदार सेन्चुरी लगाई है। लोयोला ग्राउंड पर बैंगलोर यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ( बीयूसीसी) की ओर से खेलते हुए समित ने फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल के खिलाफ 125 रनों की इनिंग खेली। यह मैच बीयूसीसी ने 246 रन से जीता।समित ने लगाए 12 चौके…

– समित ने 12 चौके लगाए। उन्होंने प्रत्यूष के बाद टीम के लिए दूसरा बड़ा स्कोर बनाया। प्रत्यूष ने 143 रन और समित ने 125 रन बनाए।
– दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 213 रन की पार्टनरशिप हुई।
– 30 ओवर के मैच में बीयूसीसी ने 326 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं, फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल की टीम सिर्फ 80 रन पर ही सिमट गई।
– ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि समित हेडलाइन्स में हैं। उन्हाेंने पिछले साल सितंबर में अंडर-12 गोपालन क्रिकेट चैलेंज में बेस्ट बैट्समैन का अवॉर्ड जीता था।
– उन्होंने इस टूर्नामेंट में तीन हॉफ सेन्चुरी ( 77*, 93, और 77) बनाई थीं। समित अपने स्कूल माल्या अदिति इंटरनेशनल की ओर से खेल रहे थे।

16 टीमें ले रही हैं हिस्सा

– स्कूलों और क्लबों की 16 टीमें इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं।
– अंडर-12 और अंडर-14 क्रिकेट के तहत 35 दिनों में करीब 117 मैच खेले जाएंगे।
– इस टूर्नामेंट का मकसद हायर एज कैटेगरी के लिए क्रिकेटर्स को तैयार करना है।

समित के बारे में क्या सोचते हैं राहुल द्रविड़

– राहुल द्रविड़ ने पिछले साल समित को लेकर मीडिया से बात की थी।
– तब उन्होंने कहा था- “वह अच्छी क्रिकेट खेलता है। उसका हैंड-आई को-ऑर्डिनेशन बढ़िया है।”
– “वह सिर्फ बॉल को मारता है और यही वजह है कि मैं भी उसे ऐसा करने के लिए इनकरेज करता हूं।”
– “मैं उसे कोच करने की कोशिश नहीं करता हूं। मैं सिर्फ यही चाहता हूं कि वह क्रिकेट को एन्जॉय करे और उसे खेले।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.