Menu

दुनिया
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दो जगहों पर मुठभेड़ जारी, कुपवाड़ा में 4 आतंकी ढेर

nobanner

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले में एलओसी के पास नौगांव सेक्टर में शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है. आतंकी सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे और इसी दौरान सेना पर गोलीबारी शुरू की.

बताया जा रहा है कि एलओसी के पास नौगांव सेक्टर में आतंकियों ने घुसपैठ के इरादे से सेना पर गोली चलाई थी, जवाब में सैनिकों ने भी फायरिंग की और चार आतंकियों को ढेर कर दिया.

बारामूला में भी आतंकियों से मुठभेड़
वहीं, दूसरी ओर बारामूला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. आतंकियों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला किया था. उत्तर कश्मीर के बारामूला जिला स्थित तंगमार्ग एरिया के खोंचीपुरा गांव में आतंकियों के छुपे होने की आशंका जताई जा रही है.

सुरक्षाबलों के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ हुई. एक घर में दो आतंकी छुपे हुए बताए जा रहे हैं.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.