Menu

खेल
धोनी से पंगा लेकर इन क्रिकेटर्स ने कर लिया अपना करियर बर्बाद!!

nobanner

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनियाभर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों कप्तानों में से एक माने जाते है। कप्तानी के साथ धोनी विवादों के साथ भी उनका नाता रहा। एक कुछ खिलाड़ी उनके खास रहे वहीं कुछ खिलाड़ियों के साथ अनबन भी बनी रही और इसके साथ सवाल भी खड़ा हो गया कि क्या सच में धोनी इन खिलाड़ियों के करियर के साथ खिलवाड़ कर रहे है।

सहवाग
राहुल द्रविड के कप्तानी छोड़ने के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में दे दी। असल में इसके दावेदार सहवाग माने जा रहे थे। इसके बाद ही दोनों खिलाड़ियों में कुछ मतभेद होने शुरु हो गए। 2011 में विश्वकप के मैचों में दोनों साथ में बैठे थे एक रिपाटर ने आकर सहवाग से पूछा कि धोनी को आप कैसा कप्तान मानते है इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हम सीनियर है हमें पता है कि हमें क्या करना है धोनी ने तब भी हल्की सी मुस्कान दे दी।

इरफान पठान
इरफान पठान और धोनी के बीच किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं थे लेकिन माना जाता है कि धोनी ने पठान को टीम में ज्यादा मौका नहीं दिया जिसके कारण वह अपने करियर से दिशाहीन हो गए। इरफान पठान 100 वनडे और 25 टेस्ट मैच खेल चुके है और धोनी के कप्तानी के बाद वह 1 टेस्ट और 10 वनडे मैच चुके है।

वीवीएसलक्ष्मण
विवादों से दूर रहे लक्ष्मण धोनी के साथ छोटे से विवाद को लेकर चर्चा में आ गए थे। दरअसल उन्होंने अपने घर में एक पार्टी की जिसमें धोनी को बुलाया नहीं। जब उनसे पूछा गया कि इस पार्टी में आपने धोनी को निमंत्रण नहीं भेजा तो उन्होंने कहा कि धोनी तक फोन के द्वारा पहुंचना बहुत मुश्कल है।

गांगुली
धोनी और गांगुली के आपसी संबध भी अच्छे ही रहे लेकिन एक बार गांगुली ने कहा कि कप्तान को हमेशा अपने टीम के साथ रहना चाहिए लेकिन धोनी कप्तानी के तौर पर कई बार बेहद अजीब फैसले लेते है।

गौतम गंभीर
धोनी पर आरोप लगाया जाता है कि उन्होंने गंभीर को ज्यादा खेलने का मौका नहीं दिया। दोनों में आपसी मतभेद के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं लेकिन एक बार मैच के जीत के बाद गंभीर ने धोनी के साथ हाथ नहीं मिलाया जिसके बाद दोनों सुर्खियों में आ गए थे। इसके बाद टीम में गंभीर कम ही नजर आए।