Menu

अपराध समाचार
निर्भया रेप कांड के दोषी ने तिहाड़ में की खुदकुशी की कोशिश

nobanner

निर्भया गैंग रेप के दोषी विनय शर्मा ने देर रात तिहाड़ जेल में आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है कि विनय ने पहले कुछ दवाइंया खाईं और फिर गमछा गले में बांधकर फांसी लगाने की कोशिश की। विनय को तिहाड़ की 8 नंबर जेल में रखा गया था। विनय को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बता दें कि निर्भया केस का मुख्य आरोपी राम सिंह तिहाड़ में ही फांसी लगा चुका है। राम सिंह तिहाड़ जेल के सेल में मार्च 2013 में मृत मिला था। मामले के किशोर आरोपी को 31 अगस्त 2013 को सुधार गृह में तीन साल रखने की सजा सुनाई गई थी। पिछले वर्ष दिसंबर में वह रिहा हो गया।

निर्भया रेप कांड के दोषी ने तिहाड़ में की खुदकुशी की कोशिश
निर्भया गैंग रेप के दोषी विनय शर्मा ने देर रात तिहाड़ जेल में आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है कि विनय ने पहले कुछ दवाइंया खाईं और फिर गमछा गले में बांधकर फांसी लगाने की कोशिश की…

ऐसी जानकारी मिली है कि विनय ने पहले भी खुदकुशी की कई बार कोशिश की है। यही वजह है कि सुरक्षाकर्मियों की नजर उसपर थी। विनय ने 2015 में अपने हाथ पैर तोड़ लिए थे। 2013 में उसने खुद के बीमार होने की बात कही थी।