Menu

देश
सबसे बेबाक इंटरव्यू में काले धन पर बोले मोदी, ब्लैक मनी का खेल अब खत्म

nobanner

सबसे बेबाक इंटरव्यू में काले धन पर बोले मोदी, ब्लैक मनी का खेल अब खत्म
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार सबसे बेबाक और व्यापक इंटरव्यू में काले धन के मुद्दे पर भी बात की। Network18 के ग्रुप एडिटर राहुल जोशी के साथ खास बातचीत में पीएम मोदी ने कहा कि अब काला धन के खिलाफ ऐसा कानून बना है कि जिससे ब्लैक मनी देश के बाहर विदेश में नहीं जा सकता है।

अपने 75 मिनट के इंटरव्यू के दौरान मोदी ने कहा कि ब्लैक मनी का खेल अब खत्म हो गया। देश के अंदर की ब्लैक मनी के लिए भी परिवर्तन किए गए हैं। हमने लोगों को 30 सितंबर तक का मौका दिया है। अगर लोगों से गलती हो गई है तो वो अपनी ब्लैक मनी घोषित कर दें और चैन की नींद से सो सकते हैं। 30 तारीख के बाद अगर कोई कठोर कदम उठाता हूं तो मुझे दोष मत देना। ये देश की जनता का पैसा है इसे लूटने का किसी को हक नहीं है और ये मेरा कमिटमेंट है।

×
एक सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि राजनीतिक कारणों से पुरानी फाइलों को खोलने का आदेश सरकार की तरफ से नहीं है। लेकिन कानून अपना काम करता रहेगा। मैं 14 साल तक एक राज्य में सीएम रहकर आया हूं। इतिहास गवाह है कि मैंने राजनीतिक कारणों से एक भी फाइल कभी खोली नहीं है। मुझ पर ऐसा आरोप कभी नहीं लगा है। यहां भी मुझे सवा दो साल हो गए हैं। सरकार की तरफ से कोई फाइल खोलने के निर्देश नहीं है। कानून अपना काम करेगा। मुझे लीपापोती करने का हक नहीं है।

पीएम ने देश में दलित हिंसा के सवाल पर कहा कि जहां तक कुछ घटनाओं का सवाल है, ये निंदनीय है। किसी भी सभ्य समाज को ऐसी घटनाएं शोभा नहीं देतीं, लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि लॉ एंड ऑर्डर राज्य का विषय होता है। हम सेलेक्टिव चीजों का उछालकर मोदी के गले मंढ़ने की साजिश कर रहे हैं। ऐसा करने वालों का क्या हित होगा, मैं नहीं जानता लेकिन देश का नुकसान होगा।

पीएम ने आंकड़ों के बारे में बताते हुए कहा कि चाहे कम्युनल वायलेंस हो, या दलित भाई बहनों पर हुए अत्याचार हों, आदिवासियों पर हुए अत्याचार हों, पिछली सरकार की तुलना में आंकड़े बताते हैं कि इस सरकार के काल में ऐसी घटनाएं काफी कम हुई हैं।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.