Menu

देश
आदिवासियों की जमीन छीनने का अधिकार किसी को नहीं: PM मोदी

nobanner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय जनजातीय कार्निवाल 2016 का उद्घाटन किया. अपने संबोधन के दौरान पीएम ने आदिवासी लोगों के हक की बात करते हुए कहा कि उनकी जमीन छीनने का किसी को अधिकार नहीं होना चाहिए.

पीएम मोदी ने बताया कि वनबंधु कल्याण योजना के तहत जनजातीय समुदायों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है और इस दिशा में काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भारत जैसे विशाल देश में विविधताओं को संजोये रखना और इन्हें भारत की एकता के रूप में प्रदर्शित करना ही देश की ताकत को बढ़ाता है.

प्रधानमंत्री ने आदिवासी लोगों के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि अगर किसी ने वनों को बचाया है, तो वे आदिवासी लोग ही हैं क्योंकि वन संरक्षण इस समुदाय की संस्कृति है. इस समुदाय ने कई तकलीफें झेलीं हैं. इसके बावजूद इन्होंने अपनी क्षमता से कठिनाईयों पर काबू पाया और आगे बढ़ते गए.

पीएम ने कहा, ‘अभावों और काफी परेशानियों के बावजूद आदिवासी लोगों ने जीवन जीने का बेहतर तरीका अपनाया है. हर पल खुशियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना, संकटों में जीना, शिकायत ना करना और समूह में रहना आदिवासी समुदाय से सीखना चाहिए.’

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.