मनोरंजन
‘नामकरण’ की शूटिंग में रीमा लागू का जला हाथ
nobanner
टेलीविजन शो ‘नामकरण’ की शूटिंग के दौरान दिग्गज अभिनेत्री रीमा लागू ने अपना हाथ जला लिया. स्टार प्लस पर टेलिकास्ट होने वाले इस शो की आने वाले एपिसोड में रीमा का किरदार खुद को जलाने का प्रयास करता है.
बयान के मुताबिक, शूटिंग के दौरान रीमा की साड़ी ने आग पकड़ ली, जो तेजी से फैल गई. उन्होंने आग बुझाने के क्रम में अपना हाथ जला लिया. सूत्र के मुताबिक, अभिनेत्री फिलहाल ठीक हैं.
रीमा ने कहा, “अब मैं ठीक हूं और काम पर वापसी कर रही हूं. सूती साड़ी होने की वजह से इसने आग पकड़ ली और जिस तरह से यह आग फैली वो बहुत डरावनी थी, इसलिए मैंने इसे हाथ से बुझाने की कोशिश की, लेकिन भगवान का शुक्र है कि घाव ज्यादा गहरा नहीं था, यह चार-पांच दिनों में ठीक हो जाएगा.”
Share this: