अपराध समाचार
चार दिन बाद लापता बच्ची आर्ची मिली, घरवालों ने बांटी मिठाई
- 574 Views
- February 17, 2017
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- Comments Off on चार दिन बाद लापता बच्ची आर्ची मिली, घरवालों ने बांटी मिठाई
- Edit
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 12 फरवरी की दोपहर को लापता हुई 12 साल की आर्ची यादव हिमाचल के कांगड़ा में मिल गई है.12 साल की आर्ची की सलमाती की खबर मिलते ही परिवार में जश्न का माहौल है.
हिमाचल में बरामद हुई आर्ची
पुलिस के मुताबिक आर्ची हिमाचल के चाइल्ड केयर सेंटर में है. पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची वहां दो दिनों से है. आपको बता दें कि पुलिस की टीम आर्ची के परिजनों के साथ हिमाचल रवाना हो गई है. हालांकि आर्ची गाजियाबाद से हिमाचल कैसे पहुंची यह एक बड़ा सवाल है. इस सवाल का जवाब आर्ची के वापस आने पर ही पता चल पाएगा.
आर्ची के रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाने के बाद घर में मातम का माहौल था. लेकिन आर्ची के मिल जाने के बाद परिवार में ख़ुशी का माहौल है. आर्ची की बुआ तो अपनी खुशी बयां करते हुए भावुक हो गई और मौसी का भी ख़ुशी का ठिकाना नही है. आर्ची के दादा के चेहरे पर भी मुस्कुराहट लौट आई है.
क्या था मामला
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 13 फरवरी की दोपहर को आर्ची अपने घर से रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थी. दरअसल जब आर्जी की मां सुधा यादव आर्ची की बड़ी बहन को स्कूल से लाने गई थीं. जब वह वापस घर आईं तो आर्ची वहां मौजूद नहीं थी.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.