मनोरंजन
‘जॉली LLB 2’ में प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभा रहीं हैं सयानी, जानें फिल्म के बारे में क्या कहा
फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ में अभिनेत्री सयानी गुप्ता एक गर्भवती महिला की भूमिका में हैं. अभिनेत्री का कहना है कि इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए रोमांचक रहा.
‘मार्गारीटा विद ए स्ट्रॉ’ से बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर चुकीं सयानी, सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित ‘जॉली एलएलबी 2’ में मानव कौल की पत्नी के किरदार में हैं.
अपनी भूमिका के बारे में उन्होंने कहा, “मैं इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर खुश हूं. मुझे फिल्म की कहानी और हिना का अपना किरदार बहुत पसंद है.”
उन्होंने कहा, “मुझे इसका हिस्सा बनने पर गर्व है. सुभाष कपूर का साथ सहयोग करना मजेदार था. निर्देशक के रूप में वह महान लेखक और निर्देशक हैं. पुराने दोस्त मानव कौल के साथ काम करना सचमुच खास था.”
सयानी ने कहा, “अक्षय कुमार बहुत प्यारे हैं. वह संवेदनशील और सहायक सह-अभिनेता हैं और पूरी तरह टीम के खिलाड़ी हैं. मैं बहुत खुश हूं कि मैंने इस फिल्म में काम किया और मुझे लगता है कि इसकी वजह से दर्शक लंबे समय तक मुझे ध्यान में रखेंगे.”
फिल्म में हुमा कुरैशी भी प्रमुख भूमिका में हैं. यह फिल्म शुक्रवार (10 फरवरी) को रिलीज हुई.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.