देश
अगरतला में थाने के सामने भिड़े BJP-TMC समर्थक, कई घायल
nobanner
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं में जमकर हिंसक झड़प हुई है, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा है. इस झड़प में कई लोग घायल भी हो गए हैं.
आरोप है कि आरएमएस एरिया में पार्टी का झंडा लगाने के दौरान बीजेपी के स्थानीय नेता पर टीएमसी के विधायक सुदीप रॉय बर्मन के भाई ने हमला कर दिया. इसके बाद दोनों ओर के कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई और तोड़फोड़ की गई.
इस दौरान दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए. टीएमसी विधायक ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है. त्रिपुरा में सीपीएम की सरकार है.
Share this: