अपराध समाचार
अक्षरधाम मंदिर हमले का मास्टरमाइंड अब्दुल राशिद अजमेरी गिरफ्तार
- 268 Views
- November 05, 2017
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- Comments Off on अक्षरधाम मंदिर हमले का मास्टरमाइंड अब्दुल राशिद अजमेरी गिरफ्तार
- Edit
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में साल 2002 में अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकवादी हमले के कथित मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल राशिद अजमेरी को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया गया. वह रियाद से अहमदाबाद पहुंचा जहां एयरपोर्ट पर उसे गिरफ्तार किया गया.
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त दीपन भद्रन ने कहा, ‘‘अजमेरी, अक्षरधाम मंदिर आतंकवादी हमले की योजना बनाने वालों में एक है. उसे कल रात यहां पहुंचने पर हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया. हमारे पास इस बात की खबर थी कि वह अपने भाई से मिलने के लिए रियाद से अहमदाबाद आ रहा है. ’’ आरोप है कि उसने इस आतंकवादी हमले की साजिश रची थी और लश्कर-ए-तैयबा को साजिश को अंजाम तक पहुंचाने में मदद की थी. भद्रन ने बताया कि अहमदाबाद निवासी अजमेरी यह आतंकवादी हमला होने के बाद रियाद भाग गया था. उससे पूछताछ के दौरान और कई नाम सामने आ सकते हैं.
पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा से कथित संबंध रखने वाले दो आतंकवादियों ने 24 सितंबर, 2002 को गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर पर हमला किया था और 32 लोगों की हत्या कर दी थी. इस हमले में 80 से ज्यादा लोगों को जख्मी हुए थे. राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के कमांडो ने इन हमलावरों को मार गिराया था.
वैसे सुप्रीम कोर्ट ने पहले गिरफ्तार किए गए सभी छह व्यक्तियों को मई, 2014 में बरी कर दिया था जिनमें तीन को उससे पहले मृत्युदंड दिया गया था.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.