अपराध समाचार
हरियाणा में दो कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट, जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा
- 310 Views
- February 03, 2018
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- Comments Off on हरियाणा में दो कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट, जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा
- Edit
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कश्मीरी छात्रों से मारपीट का मामला सामने आया है. शुक्रवार की नमाज पढ़कर आ रहे हरियाणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दो छात्रों को 15 से 20 लोगों ने बुरी तरह से पीट दिया. इन छात्रों की पिटाई का मुद्दा जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी उठा. जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने छात्रों पर हुए हमले निंदा करते हुए हरियाणा सरकार से मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस ने कश्मीरी छात्रों से मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को पहचाना जा रहा है और उन लोगों की तलाश की जा रही है. पीड़ित छात्र ने बताया कि 15 से 20 लोगों ने उनकी पिटाई की और वहां मौजूद लोगों में से किसी ने उन्हें नहीं बचाया.
पीड़ित छात्र आफताब ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो हमें हॉस्पिटल ले गए, जहां से यूनिवर्सिटी पहुंच कर हमने फैकल्टी को इस बारे में बताया. इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया. जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी मामले पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने ट्वीट किया कि यह गलत हुआ है, उम्मीद है कि हरियाणा सरकार इसमें उचित कार्रवाई करेगी.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.