देश
द्विपक्षीय व्यापार, निवेश को बढ़ावा देंगे भारत-मंगोलिया; सुषमा ने कहा, दोनों मुल्कों की दोस्त 6 दशक पुरानी
भारत और मंगोलिया ने बुनियादी ढांचे के विकास, ऊर्जा, सेवाओं और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) जैसे क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग पर चर्चा की. इसके अलावा दोनों देशों ने नई दिल्ली से मंगोलिया की राजधानी उलानबातर तक सीधी हवाई सेवा शुरू करने की संभावनाएं तलाशने पर भी सहमति जताई. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने छठी भारत-मंगोलिया संयुक्त समिति की बैठक के बाद अपने मंगोलियाई समकक्ष डी तोगतबातर के साथ संयुक्त मीडिया सम्मेलन में कहा कि दोनों देश साझा हित के सभी क्षेत्रों में सहयोग की खातिर नए क्षेत्रों की पहचान करने और द्विपक्षीय सहयोग एवं निवेश बढ़ाने पर सहमत हुए हैं.
स्वराज ने कहा कि भारत, मंगोलिया को पूर्वी एशिया में स्थिरता लाने वाले कारक के रूप में देख रहा है और उसका मानना है कि इस क्षेत्र में शांति और समृद्धि लाने के लिए मंगोलिया का सामाजिक एवं आर्थिक विकास महत्वपूर्ण है.संयुक्त समिति की बैठक के दौरान दोनों देशों ने वैश्विक चुनौतियों खासकर आतंकवाद से निपटने पर चर्चा की और आंतकी संगठनों को समर्थन देने वालों को रोकने के लिए द्विपक्षीय एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर सहमति जताई.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.