अपराध समाचार
प्रशासन की लापरवाही ने ली जान, गटर में गिरने से 7 साल के बच्चे की मौत
- 283 Views
- July 16, 2018
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- Comments Off on प्रशासन की लापरवाही ने ली जान, गटर में गिरने से 7 साल के बच्चे की मौत
- Edit
गुजरात में भारी बारिश के साथ-साथ प्रशासन की लापरवाही भी लोगों की जान ले रही है. सूरत में कल एक सात साल का बच्चा खेलते-खेलते एक गटर में गिर गया था. पांच घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे का शव ताप्ती नदी से मिला है. लोगों ने प्रशासन पर ड्रेनेज के आधे से ज्यादा ढक्कन खुले रखने का आरोप लगाया है.
दरअसल सात साल का मासूम रोहित बारिश में बाकी बच्चों के साथ खेल रहा था तभी वो पानी के बहाव में गया और खुले नाले में बह गया. पांच घंटे की मशक्कत के बाद सात साल के बच्चे का शव ताप्ती नदी से मिला है. ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी. जिसके बाद बच्चे के गिरने का पता चला.
सूरत में हुई भारी बारिश से वेसू इलाके में केपिटल ग्रीन बिल्डिंग की दीवार गिर गई. ये पूरी दीवार ताश के पत्ते की तरह ढह गई. पार्किंग की दीवार का काफी हिस्सा जमीन में धंस गया. पार्किंग के ठीक बगल में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, हालांकि गनीमत रही कि हादसे में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है.
आपको बता दें कि गुजरात के सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में जमकर बारिश हो रही है. लगातार बारिश से नवसारी, अमरेली, गीर सोमनाथ सबसे ज्यादा प्रभावित है. जूनागढ़ और राजकोट का मटियाना गांव भी बाढ़ से प्रभावित है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.