Menu

एटा: खेत पर गई 16 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म, तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

New Project (37)
nobanner

विस्तार

एटा में खेत पर सबमर्सिबल चलाने गई एक किशोरी को तीन युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने थाना जसरथपुर में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी सात मार्च को खेत पर शाम सात बजे सबमर्सिबल बंद करने गई थी। इस दौरान गांव के ही तीन युवक उसे बहला फुसलाकर ले गए। जहां गांव सरौठ से आने निकलने पर दो युवक वहीं रुक गए और तीसरा युवक उसकी पुत्री को जंगल में ले गया।

उसने किशोरी से साथ दुष्कर्म किया। घर आने पर किशोरी ने मामले की जानकारी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। जसरथपुर थानाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई हे। आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.