UP Chunav 2022: सीएम योगी बोले- 80 प्रतिशत वोट के साथ यूपी में भाजपा सरकार बना रही है, 20 में सारा विपक्ष निपट जाएगा
nobanner
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दो महीने की मैराथन दौड़ के बाद यूपी की चुनाव प्रचार शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ है। यूपी में 2017 में जो पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा ने लोककल्याण संकल्प पत्र जारी किया था। उसमें प्रदेश को दंगामुक्त और भयमुक्त बनाने की बात कही थी उसे भाजपा सरकार ने पूरा किया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 80 प्रतिशत वोट के साथ यूपी में भाजपा सरकार बना रही है, 20 में सारा विपक्ष निपट जाएगा।
विधानसभा चुनाव की तुलना यदि पिछले चुनावों से करेंगे तो उस समय व्यापक हिंसा होती थी, तांडव देखने को मिलता था लेकिन इस बार शांतिपूर्ण चुनाव हुए है। यूपी में शांतिपूर्ण चुनाव कौतुहल का विषय है। यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है। हमारी डबल इंजन की सरकार ने जो कहा वह कर दिखाया। चुनाव में सभी जिलों में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास दिखा है। सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के लोगों तक पहुंचाया है।
मार्च 2017 तक सपा सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को यूपी में लागू करने में विफल रही। उसके बाद हमारी सरकार ने योजनाओं को प्राथमिकता से लागू कर गरीब लोगों के जीवन मे परिवर्तन लाने का काम किया। प्रेस कांफ्रेंस में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।
Tags
yogi
Share this: