Menu

मनोरंजन
‘मैं जिंदा हूं और बिल्कुल ठीक हूं’, काजल अग्रवाल ने अपनी मौत की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

nobanner

साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को लेकर ऐसी अफवाहें आ रही थीं कि एक एक्सीडेंट मे उनकी मौत हो गई है. कई खबरों में ये भी कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गई हैं. अब खुद काजल ने एक पोस्ट करते हुए इन खबरों को फेक और बेसलेस बताया है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए बताया है कि वो बिल्कुल ठीक हैं.

‘मैं बिल्कुल ठीक हूं’
काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘मुझे कुछ बेबुनियाद खबरें मिली हैं जिनमें दावा किया गया है कि मैं एक हादसे का शिकार हो गई (और अब जिंदा नहीं हूं) और ईमानदारी से कहूं तो, ये काफी मजेदार है क्योंकि ये पूरी तरह से झूठ है. ईश्वर की कृपा से, मैं आप सभी को तसल्ली देना चाहती हूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं. सुरक्षित हूं और बहुत अच्छा कर रही हूं. मैं आपसे विनम्र निवेदन करती हूं कि ऐसी झूठी खबरों पर भरोसा न करें और न ही फैलाएं. आइए, हम अपना ध्यान पॉजीटिव और सच्चाई पर फोकस करें.’

हाल हीं में मालदीव्स गई थीं काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल हाल ही में पति गौतम किचलू के साथ मालदीव्स वेकेशन पर गई थीं. वेकेशन से उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी शेयर की थीं और लिखा था-‘मालदीव: मेरा बार-बार आने वाला प्यार. एक ऐसी मासिक मुलाकात जिसका मैं खुशी-खुशी सामना करूंगी. इसके कभी ना खत्म होने वावे आकर्षण, चमक और नेचर के सबसे आकर्षक रनवे जैसे सूर्यास्त हर बार मुझे अपनी ओर खींच लेते हैं. हर बार मेरी सांसें थम सी जाती हैं.’

काजल अग्रवाल का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर काजल अग्रवाल आखिरी बार विष्णू मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ में नजर आई थीं. इसके अलावा वो नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण’ में भी दिखाई देंगी. इस फिल्म में वो रावण की बीवी मंदोदरी का किरदार निभा रही हैं. इसके अलावा उनके पास ‘द इंडिया स्टोरी’ और ‘इंडियन 3’ जैसी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.